best news portal development company in india

विराट कोहली ने जड़ा 7000वां वनडे शतक, रांची में इतिहास रचा

SHARE:

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। रांची में उन्होंने 120 गेंदों पर 135 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस इनिंग्स में उन्होंने 11 चौकों और 7 छक्कों की बरसात की। कोहली ने पुरुष वनडे क्रिकेट का 7000वां शतक जमाया और इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस शतक तक पहुंचने के लिए उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए। इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उनका 83वां शतक था, जबकि वनडे प्रारूप में कोहली ने अपने करियर का 52वां शतक दर्ज किया।

Image
Source : सोशल मीडिया (एक्स)

भारतीय मैदानों पर सबसे ज्यादा शतक: सचिन का रिकॉर्ड टूटा

विराट कोहली अब भारत में किसी एक मैदान पर सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। रांची में उन्होंने केवल पाँच पारियों में तीन शतक जड़ दिए। सचिन ने वडोदरा में सात पारियों में तीन शतक बनाए थे। विशाखापट्टनम में भी कोहली तीन शतक लगा चुके हैं, लेकिन वहाँ उन्होंने सात पारियों में यह आंकड़ा हासिल किया। इसके अलावा, पुणे में भी कोहली ने आठ पारियों के दौरान तीन शतक बनाए हैं।


दूसरी बार वनडे में लगाए 7 छक्के

रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में कोहली ने सात छक्के जड़े। वनडे क्रिकेट में यह दूसरा मौका है जब उन्होंने किसी मैच में सात छक्के लगाए। इससे पहले 2013 में जयपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 52 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाते हुए सात छक्कों की पारी खेली थी।


भारत का विशाल स्कोर: 350 रनों का लक्ष्य

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कोहली (135 रन) के अलावा रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भी अर्धशतक बनाए। इस सीरीज़ में कप्तानी कर रहे राहुल ने 56 गेंदों पर 60 रन बनाए, जबकि रोहित ने 51 गेंदों में 57 रन जोड़े। अंत में रवींद्र जडेजा ने 20 गेंदों पर तेज़तर्रार 32 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर और आगे बढ़ाया।

Leave a Comment