best news portal development company in india

अगले हफ्ते लोकसभा में वंदे मातरम और SIR पर जोरदार बहस, PM मोदी से होगी चर्चा की शुरुआत

SHARE:

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अगुवाई में हुए सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं की बैठक में मंगलवार को यह तय किया गया कि वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने और चुनाव सुधारों से जुड़े मुद्दों पर अगले सप्ताह सदन में विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्य मंत्रणा समिति (BAC) की बैठक में हुए निर्णय के अनुसार 8 दिसंबर 2025 (सोमवार) को वंदे मातरम पर विशेष चर्चा होगी, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके बाद 9 और 10 दिसंबर को चुनाव सुधारों के विषय पर विचार-विमर्श कराया जाएगा।

बैठक के बाद कांग्रेस के मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश ने बताया कि इन दो प्रमुख विषयों पर चर्चा को लेकर सहमति बन गई है, जिससे माना जा रहा है कि लोकसभा में जारी गतिरोध कम हो सकता है। उन्होंने कहा कि जरूरत महसूस होने पर चुनाव सुधारों पर चर्चा का समय बढ़ाया भी जा सकता है।

चुनाव सुधारों पर सदन में कब होगी चर्चा?

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में यह तय हुआ है कि सोमवार, 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से सदन में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा होगी। इसके बाद मंगलवार, 9 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से चुनाव सुधारों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

इसी बीच, मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सोमवार और मंगलवार को लोकसभा में लगातार गतिरोध बना रहा। विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया, जिससे सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई।

Leave a Comment