best news portal development company in india

SIR में यूपी को पछाड़ा पश्चिम बंगाल ने, डिजिटलाइजेशन में सबसे आगे; 11 दिसंबर आखिरी तारीख

SHARE:

देश के 12 राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया का अंतिम दिन 11 दिसंबर है। मिली जानकारी के अनुसार, 10 दिसंबर दोपहर 3 बजे तक पश्चिम बंगाल डिजिटलाइजेशन के मामले में उत्तर प्रदेश से आगे रहा। यूपी में 99% एन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार हो चुका है, जबकि पश्चिम बंगाल में यह आंकड़ा 99.86% तक पहुंच गया।

SIR प्रक्रिया 4 नवंबर से इन 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रही है। बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) द्वारा मतदाताओं से संबंधित जानकारियाँ इकट्ठा कर डिजिटल रूप में दर्ज की जा रही हैं। 10 दिसंबर तक पश्चिम बंगाल में 99.99% एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं, जबकि यूपी में यह आँकड़ा 99.98% है। बंगाल में 80,681 BLO और 1,63,243 BLA तैनात हैं, जबकि यूपी में BLO की संख्या 1,62,486 और BLA की संख्या 4,41,582 है।

उत्तर प्रदेश में कुल 15 करोड़ 43 लाख से अधिक एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित हुए, जिनमें से 15 करोड़ 28 लाख से ज्यादा का डिजिटलाइजेशन पूरा हो चुका है। वहीं पश्चिम बंगाल में 7 करोड़ 66 लाख से अधिक फॉर्म बाँटे गए, जिनमें से 7 करोड़ 65 लाख से अधिक को डिजिटल रूप से दर्ज किया जा चुका है।

वर्तमान में SIR प्रक्रिया पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में चल रही है।

इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने SIR प्रक्रिया को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से अधिक सक्रियता की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से छूट न जाए और कोई अयोग्य व्यक्ति सूची में शामिल न हो।

Leave a Comment