पूर्व जिला प्रमुख सीताराम मौर्य को प्रभारी व ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीराम स्वामी को भाजपा ने बनाया सहप्रभारी
पदममपुर नगर पालिका उपचुनाव के लिए श्रीगंगानगर भाजपा ने की प्रभारियों की घोषणा
12 अप्रैल 2023 बुधवार
पदमपुर/श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिला भाजपा ने पदमपुर नगर पालिका के उप चुनाव के लिए प्रभारियों की घोषणा की है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ने बताया कि जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने प्रभारी के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला प्रमुख सीताराम मौर्य तथा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीराम स्वामी को सह प्रभारी का दायित्व दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने कहा है कि इन दोनों की नियुक्ति से भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने इस उपचुनाव को जीतने के लिए बहु तेरा प्रयास किया था और इसके लिए ऐन वक्त पर ही चुनाव स्थगित कर दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा निश्चित रूप से इस उपचुनाव में विजय प्राप्त करेगी क्योंकि जनता कांग्रेस सरकार से तंग आ चुकी है ।
श्र