कांग्रेस सांसद और पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी के निर्माण में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू केवल बड़ी-बड़ी बातें नहीं करते थे ,बल्कि बड़े फैसले भी लेते थे.
नेहरू वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देते थे। ISRO के निर्माण में उनके योगदान को जो नहीं पचा पा रहे हैं, वो TIFR के शिलान्यास के दिन का उनका भाषण सुन लें।
वह बादलों से रडार को बचाने वाले विज्ञान के ज्ञाता की तरह सिर्फ़ बड़ी-बड़ी बातें नहीं करते थे बल्कि बड़े-बड़े फ़ैसले लेते थे। pic.twitter.com/phCzbEZ6fo
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 27, 2023
चंद्रयान-3 की चांद पर ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद कांग्रेस देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू प्रयासों को क्रेडिट दे रही है, तो सत्ताधारी बीजेपी का कहना है कि इस क्षेत्र में 2014 के बाद बड़ी प्रगति हुई है. इस बीच जयराम रमेश ने बीजेपी पर ताजा हमला बोला है.
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, ‘नेहरू वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देते थे. इसरो के निर्माण में उनके योगदान को जो नहीं पचा पा रहे हैं, वो टाटा इंस्टीट्यूड ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के शिलान्यास के दिन का उनका भाषण सुन लें. वह बादलों से रडार को बचाने वाले विज्ञान के ज्ञाता की तरह सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें नहीं करते थे बल्कि बड़े-बड़े फ़ैसले लेते थे.’ साथ ही उन्होंने भाषण भी शेयर किया.
23 अगस्त को रचा इतिहास
23 अगस्त को इसरो के तीसरे मून मिशन चंद्रयान ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया था. चांद के इस इलाके में पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है. साथ ही अमेरिका, पूर्व सोवियत यूनियन और चीन के बाद चांद पर सफल लैंडिंग करने वाला चौथा देश भी बना.
कांग्रेस ने पंडित नेहरू के प्रयासों को दिया क्रेडिट
चंद्रयान-3 की सफलता के बाद कांग्रेस ने कहा था कि ये हर एक भारतीय की सामूहिक सफलता है. ये इसरो की उपलब्धि की निरंतरता की गाथा को दिखाती है, जो वास्तव में शानदार है. पार्टी ने कहा कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा 1962 में इंडियन नेशनल कमेटी फॉर स्पेस रिसर्च के गठन के साथ शुरू हुई, जो होमी भाभा और विक्रम साराभाई की दूरदर्शिता के साथ-साथ देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू के उत्साही समर्थन का परिणाम था. बाद में, अगस्त 1969 में साराभाई ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना की.