राज्य सरकार ने रसोई गैस के दाम घटाए, केंद्र ने कीमत बढ़ा जरूरतमंद परिवारों को परेशानी में डाला :सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

सिर पर सिलेंडर उठा की नारेबाजी,
पार्षद कमला बिश्नोई के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने कहा कि रसोई गैस के दाम बढ़ने का सीधा असर महिलाओं के दैनिक बजट और कामकाज पर पड़ता है। महिलाएं हर दिन इससे परेशान होती है। सरकार के इस तरह रसोई गैस के दाम बढ़ाने से आम आदमी परेशान हो रहा है लेकिन केंद्र सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। गैस के दाम में वृद्धि का कांग्रेस ने विरोध किया है।
महिला कांग्रेस की पदाधिकारी शनिवार को सिर पर रसोई गैस के सिलेंडर उठाकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं तथा रोष प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि रसोई गैस आज के दौर में सभी की जरूरत है। आम आदमी के दिन की शुरुआत से पूरा दिन उसे किसी न किसी तरीके से गैस सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। रसोई गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने सीधे तौर पर गरीब के चूल्हे पर मार की है। राज्य सरकार ने प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों के लिए रसोई गैस के दाम घटाए लेकिन केंद्र सरकार की ओर से सिलेंडर के दामों में वृद्धि करके आम आदमी को परेशानी में डाल दिया है इस मौके पर कांग्रेस नेता भूपेंद्र कौर टुरना, कंचन डागला, राजविंद्र कोर, राधा नायक सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी मौजूद थीं।