भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना दिवस 6 अप्रैल को कमल संकल्प उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ने बताया कि जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़ के नेतृत्व में यह कार्यक्रम पूरे जिले के सभी 34 मंडलों में मंडल स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मंडल स्तर पर जिले से प्रमुख पदाधिकारी को मुख्य वक्ता का दायित्व दिया गया है। 6 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे संबंधित मंडल के कार्यकर्ता एक जगह एकत्रित होंगे जहां भाजपा का ध्वज फहराया जाएगा तदोपरांत 9:30 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन सभी कार्यकर्ता सुनेंगे ।

कमल संकल्प उत्सव कार्यक्रम के लिए जिले के सभी मंडलों में मुख्य वक्ता की घोषणा की गई है। इसके लिए श्रीगंगानगर पूर्वी क्षेत्र में महेंद्र सिंह सोढ़ी पश्चिम क्षेत्र में आरती शर्मा देहात मंडल में राजन तनेजा अटल मंडल में बहादर चंद नारंग श्रीकरणपुर नगर मंडल में राजेश गर्ग देहात मंडल में सुरेंद्र पाल सिंह टीटी केसरीसिंहपुर नगर मंडल में शिव स्वामी केसरीसिंहपुर देहात मंडल में शिव भगवान मेघवाल गजसिंहपुर मंडल में डॉ सुखदेव बराड़ पदमपुर नगर मंडल में मदन जोशी
देहात मंडल में महेंद्र मंडा बींझबायला मंडल में अमन सहारण सादुलशहर नगर मंडल में हनुमान गोयल देहात मंडल में रतन गणेशगढिया लालगढ़ देहात मंडल के लिए राजेंद्र छाबड़ा चूनावढ़ मंडल में सीताराम मौर्य और हिंदूमलकोट मंडल में श्याम धारीवाल सूरतगढ़ नगर मंडल के लिए प्रदीप खीचड़ ढाबाझालार मंडल के लिए श्रीमती विनीता आहूजा जैतसर देहात मंडल में श्रीमती प्रियंका बैलान राजियासर मंडल में चिमन मधु गोविंद सर मंडल में आशुतोष गुप्ता अनूपगढ़ नगर मंडल में लालचंद मेघवाल देहात मंडल के लिए हरिसिंह कामरा नाहरांवाली देहात मंडल के लिए अशोक आसेरी घड़साना देहात मंडल के लिए राजेंद्र लेघा रावला देहात मंडल के लिए विनोद विश्नोई रायसिंहनगर नगर मंडल के लिए मनभीर सिंह रंधावा रायसिंहनगर देहात मंडल के लिए जसकरण सिंह सरां समेजा देहात मंडल में श्रीमती शिमला बावरी विजयनगर नगर मंडल में मोहनलाल बेदी विजय नगर देहात मंडल में राजेंद्र भादू सतजंडा मंडल में पृथ्वीराज सोलंकी और बांडा देहात मंडल के लिए ईश्वजीत सिंह दानेवालिया को नियुक्त किया गया है

इसके साथ ही कमल संकल्प उत्सव कार्यक्रम के अवसर पर प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता अपने घर पर भाजपा का झंडा परिवार के सभी सदस्यों के साथ लगायेंगे। मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम मे मण्डल कार्यकारिणी, शक्ति केंद्र सयोंजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, मण्डल में रहने वाले जन प्रतिनिधि, सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम में विशेष रूप से शक्ति केंद्र सयोंजक व बूथ अध्यक्षों को पार्टी का दुपट्टा पहना कर परिचय पत्र प्रदान किया जायेगा । जिले का मुख्य कमल संकल्प उत्सव कार्यक्रम जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़ की अध्यक्षता में श्रीगंगानगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मनाया जाएगा जहां जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ भाजपा का झंडा फहरायेंगे और उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे ।
संवाददता:-हेम सिंह भाटी