देवनागरी लिपि में हिंदी अनुच्छेद 343 के अनुसार भारत में केंद्र सरकार और संघ की आधिकारिक भाषा है। हिंदी इंडो-आर्यन भाषा अंग्रेजी और मंदारिन चीनी के बाद विश्व स्तर पर सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। कई रिपोर्ट्स क मानें तो दुनिया भर में 600 मिलियन लोग एक दूसरे संचार करने के लिए हिंदी भाषा का प्रयोग माध्यम के रूप में करते हैं।

कब मनाया जाता है हिंदी दिवस
हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाने के उपलक्ष्य में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। जिसे हिंदी दिवस के रूप में भी जाना जाता है।रूप में अपनाने के लिए कई लेखकों, कवियों और कार्यकर्ताओं की तरफ से भी प्रयास किया गया था।
सबसे ज्यादा बोली जाती है हिन्दी भाषा
वर्ल्ड लैंग्वेज डेटाबेस के मुताबिक दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा अंग्रेजी है. दुनिया के करीब 113 करोड़ लोग इस भाषा का इस्तेमाल करते हैं. इसके बाद चीन में बोली जाने वाली भाषा मैंड्रेन दूसरे नंबर पर है. इस भाषा का इस्तेमाल दुनियाभर में करीब 111 करोड़ लोग करते हैं. चीन के अलावा दुनिया के कई देशों में इस भाषा का इस्तेमाल होता है.
तीसरे नंबर पर आती है हिंदी
