![](https://politicalcreationhouse.in/wp-content/uploads/2023/03/nadi-1.jpeg)
मध्य प्रदेश से कैला देवी के दर्शन करने जा रहे 7 पदयात्री चंबल नदी में डूब गए। गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मामला करौली जिले के मंडरायल थाना इलाके के रोधई घाट क्षेत्र का है। अब तक 2 शव निकाले जा चुके हैं।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के चिलांद गांव से श्रद्धालुओं का एक जत्था कैला देवी के दर्शन के रवाना हुआ था। इसमें 17 पैदल यात्री शामिल थे। हादसा शनिवार सुबह मंडरायल के रोंधई गांव के पास छोई घाट पर चंबल नदी में हुआ। पदयात्री गहरे पानी में फंस गए और एक के बाद एक डूबते चले गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
जत्थे में से 10 लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। करीब तीन घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 5 लोग अभी भी लापता हैं। कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और एसपी नारायण टोगस भी मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर मंत्री रमेश मीणा ने कलेक्टर से बात की है।
![](https://politicalcreationhouse.in/wp-content/uploads/2023/03/nadi-2.jpeg)
कलेक्टर ने बताया कि चंबल में 7-8 पद यात्रियों के डूबने की सूचना मिली थी। अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। मेडिकल और सिविल डिफेंस की टीमें भी मौके पर हैं। बताया जा रहा है कि जिस जगह हादसा हुआ है, वहां नदी पार करने के लिए कोई पुल या नाव की व्यवस्था नहीं है। लोग पैदल ही नदी पार करते हैं।
![](https://politicalcreationhouse.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230317-WA0111-818x1024.jpg)
![](https://politicalcreationhouse.in/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Image-2023-03-08-at-7.30.02-PM-1024x1024.jpeg)