![](https://politicalcreationhouse.in/wp-content/uploads/2023/09/%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-1.jpeg)
आम आदमी पार्टी द्वारा राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों पर केजरीवाल की गांरटी अभियान के तहत मिस्ड कॉल से बड़ी संख्या में लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ने का अभियान जारी है। यह अभियान प्रदेश में निरंतर जारी है। हर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता इस अभियान के जरिये लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ रहे है। सादुलशहर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रमुख समाजसेवा कृष्ण सहारण मदेरा द्वारा भी यह अभियान चलाया जा रहा है। वे पिछले 7 दिन से इस अभियान से जुड़े हुए हैं। उनके द्वारा सादुलशहर विधानसभा से बड़ी संख्या में प्रतिदिन लोगों को इस अभियान के माध्यम से आम आदमी पार्टी से जोड़ा जा रहा है। विगत 7 दिन के अभियान के दौरान दो दिन | ऐसे भी आये जिसमें कृष्ण सहारण मदेरों ने टॉप कर पूरे राजस्थान में पहला स्थान प्राप्त किया। इससे यह साफ प्रतीत होता है कि कृष्ण सहारण का इलाके में जबरदस्त नैटवर्क है और उनके माध्यम से बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। लोग अविन्द केजरीवाल द्वारा दी जा रही गारंटियों पर भी पूरा विश्वास कर रहे हैं। कृष्ण सहारण ने गंगानगर और देश को बताया कि 7 दिन पहले वे इस अभियान से जुड़े। इस अभियान में अब तक हजारों लोग उनके माध्यम से सादुलशहर विधानसभा में आम आदमी पार्टी से जुड़ चुके हैं। उनका लक्ष्य है कि जब तक यह अभियान चलता है वे बड़ी से बड़ी संख्या में लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़े। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी और उनकी नीतियों पर आमजन बहुत विश्वास करता है। आम जन को यह विश्वास है कि आम आदमी पार्टी केवल घोषणाएं नहीं करती, जो कहती है वो करके दिखाती है।
![](https://politicalcreationhouse.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-03-18-at-4.18.52-PM-1.jpeg)
![](https://politicalcreationhouse.in/wp-content/uploads/2023/10/9374f040-deae-4584-9b4c-5d4d43af4f07.jpeg)