आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी।

आज रात 11 बजकर 59 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 10 मिनट से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। इसके आलावा आज दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज रात 9 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 9 बजकर 35 मिनट तक भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

08 अप्रैल 2023 शुभ मुहूर्त
द्वितीया तिथि- आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक
वज्र योग- आज रात 11 बजकर 59 मिनट तक
यायीजय योग- आज दोपहर पहले 11 बजकर 10 मिनट से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक
स्वाती नक्षत्र- आज दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक
भद्रा- आज रात 9 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 9 बजकर 35 मिनट तक
सूर्योदय- सुबह 06: 03 बजे
सूर्यास्त- शाम 6: 42 बजे
आज का उपाय : आज गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। जरूरतमंदों की मदद करें।
डिस्क्लेमर: उपरोक्त लेख में निहित सामग्री विभिन्न माध्यमों जैसे इंटरनेट, पंचांग, ज्योतिष वेत्ताओं के आलेख, पत्र-पत्रिकाओं संकलित की गई है। हमारा उद्देश्य सुधी पाठकों तक सूचना पहुंचाने मात्र का है। अंतिम उत्तरदायित्व आपका स्वयं का होगा। पॉलिटिकल क्रियेशन हाउस किसी भी तरह के उत्तरदायित्व से स्वतंत्र है।