
श्री रामनवमी आयोजन समिति के मोहनलाल शर्मा ने बताया कि इस तरह पूर्व में भी शोभायात्रा का आयोजन किया जाता रहा है लेकिन इस बार विराट शोभायात्रा का आयोजन किया गया है।
श्री गंगानगर/ अनूपगढ 30 फरवरी शोभायात्रा के दौरान सर्व समाज द्वारा भगवान श्रीराम की 12 झांकियां निकाली गई है। विराट शोभायात्रा का शिव मंदिर अग्रवाल धर्मशाला में धूमधाम से समापन किया गया।अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज की ओर से अटूट लंगर का भी आयोजन किया जा रहा है।
अनूपगढ़ विधानसभा की घड़साना मंडी में नवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि पर रामनवमी के शुभ अवसर पर घड़साना कस्बे के सर्व समाज द्वारा भगवान श्री राम की विराट शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
ढोल नगाड़ों के साथ रवाना हुई शोभायात्रा
विराट शोभायात्रा श्री राम मंदिर स्वामी समाज धर्मशाला से भगवान श्री राम जी की झांकी को ढोल नगाड़ों के साथ रवाना किया गया। यह झांकी कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में पहुंची। स्टेडियम में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम जी की झांकी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान भगतसिंह खेल स्टेडियम से सर्व समाज की झांकियों के साथ शोभायात्रा को शुरू किया गया। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी के द्वारा भी भगवान श्री राम की झांकी पर पुष्प अर्पित किए गए।

घड़साना में विराट शोभायात्रा स्टेडियम से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी तो श्रद्धालुओं के द्वारा पुष्प वर्षा कर जगह-जगह पर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शहर के मुख्य मार्गों पर जगह जगह तोरण द्वार लगाए गए। समूचा घड़साना जय श्री राम के नारों से गूंज उठा और घड़साना का वातावरण भक्तिमय हो गया।
सर्व समाज की झांकियां भव्य शोभायात्रा में हुई शामिल
सर्व समाज के द्वारा आयोजित विराट शोभायात्रा में स्वामी समाज,अग्रवाल समाज, अरोड़ा समाज, कुम्हार समाज,सोनी समाज, सिंधी भानूशाली समाज, जाट समाज, विश्नोई समाज, ब्राह्मण समाज, ढोली समाज, धानका समाज, नायक समाज, भाट समाज,बाजीगर समाज,सैन समाज,सांसी समाज,मोची समाज,सुथार समाज,छिंपा समाज,राजपूत समाज सहित अन्य समाज मौजूद रहे।

शोभायात्रा में ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान श्री राम नवमी आयोजित समिति डॉ राजेश गौड़, विधायक संतोष बावरी,पूर्व विधायक शिमला बावरी व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन दुग्गल,सतवीर गर्ग डॉ दर्शन जसूजा, पलविंदर सिंह विनोद करगवाल, घनश्याम बढेरा, भाजपा के वरिष्ठ नेता हरनेक सिंह कलेर सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।