प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. राष्ट्रपति ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. साथ ही उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए बधाई भी दी.”

हमारे वैज्ञानिक देश का नाम रोशन कर रहे हैं.
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा था कि ये भारत के भविष्य के कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन नई ऊंचाइयों को छूता रहता है और ऊंचे मानक स्थापित करता रहता है. उन्होंने कहा था कि अंतरिक्ष और पृथ्वी पर अपने काम के लिए हमारे वैज्ञानिक और इंजीनियर देश का नाम रोशन कर रहे हैं.
